रिषिकेष, नवम्बर 22 -- उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ की बैठक शनिवार को बीआरसी डोईवाला में हुई। इस दौरान शिक्षकों ने विभिन्न समस्याओं को उठाया। उन्होंने सरकार से सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन और अन्य देयकों को अविलंब देने, पुरानी पेंशन बहाल करने सहित अन्य मांगें उठाईं। बीआरसी डोईवाला में उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षा संघ की बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष नरेंद्र सागर ने की। उन्होंने कहा कि सेवानिवृत्त शिक्षकों के पेंशन और अन्य देयकों (एरियर आदि) के भुगतान में अनावश्यक विलंब हो रहा है, जिसके कारण शिक्षकों को आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने चयन और प्रोन्नत वेतनमान के एरियर और शिक्षकों के नियमित वेतनमान के भुगतान को समय पर सुनिश्चित करने की मांग उठाई। कहा कि सेवा पुस्तिका और भविष्य निधि पंजिका का वर्ष में ...