प्रयागराज, अगस्त 9 -- संयुक्त संघर्ष संचालन समिति के प्रांतीय आह्वान पर रविवार को चंद्रशेखर आजाद प्रतिमा के सामने कर्मचारियों ने विभिन्न मांगों को लेकर कार्यक्रम हुआ। अध्यक्षता उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष कमल कुमार श्रीवास्तव ने की। बैठक में कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन योजना बहाल किए जाने की मांग प्रमुखता से उठाई। इसके साथ ही टीईटी की अनिवार्यता समाप्त करने, संविदा आधारित कर्मचारियों जैसे शिक्षामित्र, अनुदेशक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रसोइयो को नियमित करने की मांग की गई। कर्मचारियों ने कहा कि नियमित किए जाने तक संविदा कर्मियों को कम से कम 26 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाए। इसके अलावा शिक्षामित्र से सहायक अध्यापक बने कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना से आच्छादित करने की मांग भी रखी गई। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली ...