पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष की बड़ी उपलब्धि: विजय बंधु
प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 24 -- कुंडा/बाबागंज, संवाददाता। अटेवा के संघर्ष, कर्मचारियों की एक जुटता के बूते देश के पांच राज्यों में पुरानी पेंशन योजना की बहाली हो गई है। पांच राज्यों में पेंशन की बहाली संघर्ष की बड़ी उपलब्धि है। यह बातें कुंडा, बाबागंज, बिहार में जनजगारण यात्रा बैठक में अटेवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय कुमार बंधू ने कही। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। सामाजिक सुरक्षा की इस लड़ाई को देश व्यापी जन आंदोलन का रुप दिया जाएगा। उन्होंने बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई और सरकारी संस्थानों के निजीकरण पर कहा युवाओं को रोजगार, कर्मचारियों को सम्मान जनक सामाजिक सुरक्षा उपलब्ध कराना सरकार की पहली जिम्मेदारी है। बिहार में भूपेन्द्र कुमार गुलशन, सपा नेता सुरेश यादव, संदीप यादव, कमलेन्द्र कुशवाहा, अनिल यादव, बृजेश प्रजापति, अरविन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.