लखनऊ, अगस्त 21 -- अटेवा की ओर से लखनऊ समेत प्रदेश भर के जिला मुख्यालयों पर ओपीएस तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान शिक्षकों ने सरकार से पुरानी पेंशन की बहाली, टीईटी अनिवार्यता की समाप्ति और निजीकरण की समाप्ति को लेकर नारेबाजी की। शिक्षकों और कर्मचारियों ने प्लेकार्ड, पोस्टर, बैनर पर एनपीएस गो बैक, पुरानी पेंशन बहाल करो के नारे लगाते हुए सरकार से अपनी मांगे दोहराई। तिरंगा यात्रा कर्मचारी नेता स्वा. बीएन सिंह की प्रतिमा से निकाली गई। यात्रा में विभिन्न कर्मचारी, शिक्षक संगठनों ने हिस्सा लिया। ओपीएस तिरंगा यात्रा को संबोधित करते हुए अटेवा के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार बन्धु ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाल न होने तक अटेवा का संघर्ष जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन बहाली को अटेवा ने तिरंगा यात्रा निकालकर भरी हुंकार अगर समस्याओं क...