बिजनौर, मई 13 -- बिजनौर। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बिजनौर के बैनर तले विभिन्न विभागीय संगठनों की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए अटेवा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पश्चिमी जोन प्रभारी चंद्रहास सिंह ने कहा की पुरानी पेंशन हमारा संवैधानिक अधिकार है। जिसके लिए संगठित होकर संघर्ष करने की आवश्यकता है। सिंचाई संघ उत्तर प्रदेश जनपद शाखा बिजनौर के बैनर तले विभिन्न विभागीय संगठनों की संयुक्त बैठक जिला संरक्षक देशराज सिंह की अध्यक्षता एवं सिंचाई संघ के जिला अध्यक्ष शूरवीर सिंह के संचालन में बैठक आयोजित हुई। संयुक्त राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार शर्मा ने कहा कि संगठित होकर यदि संघर्ष करेंगे तो निश्चित सुखद परिणाम मिलेंगे। डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार रवि एवं सेवानिवृत्ति पेंशनर्स एसोसिएशन के जिला मंत...