संभल, अप्रैल 1 -- संभल। संभल में ऑल टीचर्स एम्पलाइज वेलफेयर एसोसिएशन (अटेवा) के बैनर तले जिले भर के शिक्षक और कर्मचारी आज काला दिवस मना रहे हैं। इस दौरान सभी ने काली पट्टी बांधकर सरकार के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध जताया और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग की। संगठन के सचिव नईमुद्दीन अली ने बताया कि 1 अप्रैल 2005 को पुरानी पेंशन व्यवस्था को समाप्त कर नई पेंशन स्कीम लागू कर दी गई थी। उन्होंने कहा कि यह नई व्यवस्था शेयर बाजार पर आधारित है, जिससे कर्मचारियों का भविष्य असुरक्षित हो गया है।प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों और कर्मचारियों का कहना है कि पुरानी पेंशन ही उनके बुढ़ापे का सहारा थी, जबकि नई पेंशन योजना में स्थिरता और सुरक्षा की कमी है। इसी को लेकर वे लगातार सरकार से पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग कर रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की ...