मुरादाबाद, अगस्त 23 -- ठाकुरद्वारा में पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के कर्मचारियों ने तिरंगा यात्रा निकाली। पंचायत ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि के नेतृत्व में कर्मचारी क्षेत्र पंचायत कार्यालय पर एकत्र हुए। वहां से स्योहारा रोड, कमालपुरी चौराहा होते हुए पुराना एसडीएम कोर्ट रोड होकर तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस मौके पर ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार वाल्मीकि ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा हक है, हमारे बुढ़ापे का सम्मान है। इस दौरान महामंत्री पंकज कुमार, उर्मिला देवी,अनूप कुमार ,शीतल प्रसाद ,राजिंदर चौधरी , सुरेश सहित दर्जनों सफाई कर्मचारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...