अमरोहा, जनवरी 5 -- अमरोहा, संवाददाता। अटेवा की मंडलीय समीक्षा बैठक का आयोजन जोया में किया गया। जिसके मुख्य अतिथि पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रहास रहे। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने, संचालन जिला महामंत्री अमरोहा राधेश्याम ने किया। बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष द्वारा विगत कार्यक्रमों की समीक्षा की गई एवं आगामी कार्यक्रमों के बारे में चर्चा की गई। चंद्रहास ने कहा की बंधु जी के नेतृत्व में पुरानी पेंशन बहुत जल्द बहाल होगी। मंडल अध्यक्ष रजनीश कुमार ने बताया कि तमिलनाडु सरकार पुरानी पेंशन से मिलती-जुलती एक पेंशन योजना ला रही है। जिला अध्यक्ष मतीन अहमद ने कहा आने वाला वक्त निर्णायक है और हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज को उठाते रहेंगे। मांडलिक मंत्री डा. शिव शंकर यादव,मांडलिक आय व्यय निरीक्षक मोहम्मद उमर, ...