देहरादून, जून 22 -- पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) बहाली, टीईटी परीक्षा निरस्त करने समेत विभिन्न मांगों को लेकर उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ से जुड़े शिक्षकों ने सोमवार को सचिवालय कूच किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए सरकार से बारह सूत्रीय मांगों को पूरा करने की मांग की। पुलिस ने सचिवालय रोड पर बैरीकेडिंग लगाकर सभी को आगे जाने से रोक दिया। यह भी पढ़ें- मांगों को लेकर शिक्षकों- कर्मचारियों ने किया सचिवालय कूचशिक्षकों की प्रमुख मांगें सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। विभिन्न जिलों से पहुंचे शिक्षक, हिमाचल, जम्मु कश्मीर आदि राज्यों के शिक्षक व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि पहले परेड ग्राउंड के बाहर एकत्रित हुए। यहां वक्ताओं ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने मांगों पर सुनवाई नहीं होने को लेकर नाराजगी जताई और कहा ...