लखनऊ, अप्रैल 7 -- लखनऊ। अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद लखनऊ पहुंचे इं. एनडी द्विवेदी का उत्तर प्रदेश डिप्लोमा इंजीनिर्य महासंघ के अध्यक्ष इं.एचएन मिश्रा के नेतृत्व में महासंघ के चौबीस घटक संघों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने स्वागत किया। अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेशन के गठन के 58 वर्ष के इतिहास में लोक निर्माण विभाग उप्र से पहली बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए इं. एनडी द्विवेदी कहा कि तकनीकी आयोग के गठन, पूरे देश में एक समान वेतन, पुरानी पेंशन बहाली के लिए संघर्ष जारी रहेगा। स्वागत समारोह में शिवबरन सिंह यादव, भानू प्रताप निरंजन, सत्यपाल, तुलसीराम, प्रवेश कुमार गौड़, अरुण कुमार, विकास मिश्र, पवन पाण्डेय, सुजीत कुमार, पी. मिश्रा, दिवाकर राय, अमिता त्रिपाठी, धर्मेन्द्र सिंह, विवेक यादव, जितेन...