विकासनगर, अगस्त 9 -- पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) उत्तराखंड के आह्वान पर रविवार को शिक्षक, कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर पेंशन उपवास कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाल करो और एनपीएस-यूपीएस छोड़ो, ओपीएस लागू करो के नारे लगाकर अपनी मांग बुलंद की। संगठन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर्मचारियों के सुरक्षित भविष्य और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी है। एनएमओपीएस के जिलाध्यक्ष संतोष गडोही ने कहा कि नौ अगस्त 1942 को शुरू हुए भारत छोड़ो आंदोलन से प्रेरणा लेते हुए पेंशन उपवास का आयोजन किया गया है। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के शहीदों के संघर्ष से प्रेरणा लेकर कर्मचारियों ने अपने अधिकार और सुरक्षित भविष्य के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया है। यह भी पढ़ें- 13 सितंबर को देहरादून म...