हाथरस, दिसम्बर 7 -- अटेवा पेंशन बचाओ मंच हाथरस के पदाधिकारियों एवम सदस्यों द्वारा पुरानी पेंशन बहाली हेतु संकल्प लिया गया । 7 दिसंबर 2016 को डॉक्टर रामाशीष सिंह लखनऊ में हुए धरना प्रदर्शन के दौरान लाठी चार्ज में शहीद हो गए थे। रविवार को उनकी पुण्यतिथि मनाई गई । सभी के द्वारा डॉ. रामाशीष सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि दी गई और उनके छवि चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किए गए । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष श्री प्रेमचंद चंदेल ने कहा कि डॉ रामाशीष जी की शहादत से हमको प्रेरणा मिलती है जब तक पुरानी पेंशन प्राप्त नहीं होती हमारी लड़ाई जारी रहेगी। अटेवा जिला महामंत्री रवि कान्त वर्मा ने बताया कि वर्ष 2016 में आज के दिन पुरानी पेंशन के लखनऊ धरना प्रदर्शन में लाठी चार्ज के दौरान डॉ रामाशीष सिंह पुरानी पेंशन के लिए शहीद हुए थे। तभी से अटे...