पुरानी पेंशन बहाली की मांग पर आयुर्वेद विवि कर्मियों का प्रदर्शन
हरिद्वार, अक्टूबर 1 -- पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर उत्तराखंड आयुर्वेद विश्वविद्यालय के ऋषिकुल परिसर के कर्मचारियों ने गुरुवार को ब्लैक डे मनाया। कर्मचारियों ने यूपीएस और एनपीएस की प्रतियां जलाकर विरोध जताया और मांग पूरी करने की आवाज उठाई कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन व्यवस्था कर्मचारियों के भविष्य की सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा से जुड़ी हुई है। एनएमओपीएस गढ़वाल मंडल के संयुक्त सचिव मोहित मनोचा ने कहा कि कर्मचारी लंबे समय से पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि नई पेंशन व्यवस्थाओं से कर्मचारियों में भविष्य की सुरक्षा को लेकर असमंजस है। सरकार को कर्मचारियों की मांग पर गंभीरता से विचार कर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करनी चाहिए। जनपद उपाध्यक्ष खीमानंद भट्ट ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों का अधिकार है। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.