पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षकों-कर्मचारियों का उपवास
बागेश्वर, अगस्त 9 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने रविवार को गांधी पार्क में सामूहिक उपवास रखा। इस दौरान एनपीएस, यूपीएस और टीईटी के विरोध में नारे लगाए गए। वक्ताओं ने कहा कि नई पेंशन व्यवस्था में कर्मचारियों के हित सुरक्षित नहीं हैं। पुरानी पेंशन बहाल होने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर आयोजित कार्यक्रम में पुरानी पेंशन बहाली राष्ट्रीय आंदोलन (एनएमओपीएस) से जुड़े विभिन्न शिक्षक-कर्मचारी संगठनों ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने एनपीएस, यूपीएस और टीईटी व्यवस्था समाप्त करने तथा पुरानी पेंशन बहाल करने की मांग की। अगस्त क्रांति की वर्षगांठ पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि भी दी गई। यह भी पढ़ें- 13 सितंबर को देहरादून में मुख्यमंत्री आवास घेरे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.