औरैया, अगस्त 20 -- पुरानी पेंशन योजना बहाल करने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ ने गुरुवार को तिरंगा बाइक रैली निकाली। विकासखंड भाग्यनगर से शुरू हुई रैली ककोर स्थित तिरंगा मैदान पहुंची। हाथों में तिरंगा लेकर बाइक से निकले सफाई कर्मचारियों ने पुरानी पेंशन बहाली के समर्थन में नारे लगाए। विकासखंड कार्यालय से रैली को खंड विकास अधिकारी अतुल कुमार यादव और सहायक विकास अधिकारी पंचायत संतोष कुमार तिवारी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली में बड़ी संख्या में ग्रामीण सफाई कर्मचारी शामिल हुए। कर्मचारियों ने 'पुरानी पेंशन हमारा अधिकार' का नारा लगाते हुए अपनी मांग उठाई। यह भी पढ़ें- पुरानी पेंशन की मांग को निकाली तिरंगा रैली संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन कर्मचारियों के भविष्य की सुरक्षा से जुड़ा मुद्दा ह...