शामली, अगस्त 21 -- अटेवा-पेंशन बचाओ मंच उत्तर प्रदेश के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शहर में तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा के बाद पदाधिकारी कलक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री के नाम एडीएम सत्येंद्र सिंह को ज्ञापन सौंपकर पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने और अनिवार्य एनपीएस व्यवस्था समाप्त करने की मांग की। ज्ञापन में संगठन ने कहा कि प्रदेश में करीब 15 लाख शिक्षक, कर्मचारी और अधिकारी नई पेंशन व्यवस्था के अंतर्गत आते हैं। लंबे समय से कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली की मांग कर रहे हैं। संगठन का कहना है कि नई पेंशन व्यवस्था में कर्मचारी अपने भविष्य को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यह भी पढ़ें- ओपीएस की मांग को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा कर्मचारियों ने कहा कि जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय विभाग औ...