उन्नाव, जुलाई 6 -- उन्नाव। निराला पार्क में संयुक्त समायोजित शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षामित्र से शिक्षक बने शिक्षकों ने पुरानी पेंशन के लिए बैठक की। जिलाध्यक्ष गंगा बक्श की अध्यक्षता में पुरानी पेंशनी की बहाली पर आवाज उठाई गई। बैठक में छह जून को प्रयागराज कार्यक्रम की समीक्षा व गोरखपुर कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई। इसमें जिला कमेटी का विस्तार किया गया। इसके लिए जिला प्रवक्ता शिव प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी अनिल कुमार वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, अनिल कुमार यादव, रणविजय सिंह यादव, मनोज कुमार साहू, संजय कुमार यादव के अलावा शिक्षकों को विभिन्न पदों की जिम्मेदारी दी गई। यह भी पढ़ें- 31 जुलाई को प्रदेश व्यापी धरना-प्रदर्शन का ऐलान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...