कुशीनगर, मई 1 -- कुशीनगर। पुरानी पेंशन योजना की बहाली व वित्तविहीन शिक्षकों को समान कार्य के लिए समान वेतन सहित 16 सूत्रीय मांगों के समर्थन में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रदेशीय नेतृत्व के आह्वान पर जिले के माध्यमिक शिक्षक 2 मई दिन शनिवार को जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर धरना देंगे। धरने का नेतृत्व संगठन के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार दुबे व संचालन जिलामंत्री गोविंद प्रसाद वर्मा करेंगे। धरना दोपहर एक बजे से शुरू होगा। धरने के बाद मुख्यमंत्री को सम्बोधित 16 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन जिला विद्यालय निरीक्षक को सौंपा जाएगा। धरने को संगठन के पूर्व जिलाध्यक्ष व शिक्षक एमएलसी ध्रुव कुमार त्रिपाठी के प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह, वरिष्ठ शिक्षक नेता धर्मेंद्र त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी, आय व्यय निरीक्षक अभिनव प्रताप सिंह, वरि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.