विकासनगर, जुलाई 22 -- पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली मंच के बैनर तले बुधवार को शिक्षक और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने ब्लॉक मुख्यालय में प्रदर्शन कर पुरानी पेंशन बहाली की मांग की। प्रदर्शन के बाद आयोजित बैठक में शामिल शिक्षक, कर्मचारियों ने कहा कि पुरानी पेंशन उनका अधिकार है, जिसे वे लेकर रहेंगे। कहा, 25 जुलाई को देहरादून में होने वाले प्रदेशव्यापी प्रदर्शन में बड़ी संख्या में भाग लेने पहुंचेंगे। राष्ट्रीय आंदोलन पुरानी पेंशन बहाली के प्रांतीय कोषाध्यक्ष शांतनु शर्मा ने कहा कि पुरानी पेंशन हमारा अधिकार है और इसे हम लेकर रहेंगे। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि एक देश में दोहरी नीति नहीं चलेगी। विधायक और सांसद दस बार जीते तो उन्हें दस बार पेंशन मिलेगी, जबकि कर्मचारी और अधिकारियों को नई पेंशन...