काशीपुर, जुलाई 10 -- जसपुर। आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) से छूट और पुरानी पेंशन व्यवस्था बहाल करने की मांग को लेकर शुक्रवार को शिक्षकों ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम के पेशकार प्रकाश मेहर को सौंपा। शुक्रवार को शिक्षक और शिक्षिकाएं तहसील पहुंचे। उन्होंने टीईटी से छूट और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष अमित त्यागी और मंत्री पंकज चौहान ने कहा कि आरटीई अधिनियम लागू होने से पहले नियुक्त सभी शिक्षकों को सेवा में बने रहने और पदोन्नति के लिए टीईटी से मुक्त रखा जाए। यह भी पढ़ें- नई टिहरी में पीएम को ज्ञापन भेज ओपीएस, टीईटी से मुक्त रखने की मांग की कहा कि अधिनियम में संशोधन क...