चंदौली, अप्रैल 12 -- पीडीडीयू नगर, संवाददाता। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन शाखा नंबर दो का चतुर्थ त्रिवार्षिक अधिवेशन एवं शपथ ग्रहण समारोह रविवार की शाम कार्यालय स्थित हॉल में संपन्न हुआ। अधिवेशन की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष कामरेड शोभनाथ सिंह ने किया। मुख्य अतिथि महामंत्री कॉमरेड एसएनपी श्रीवास्तव एवं विशिष्ट अतिथि केंद्रीय कोषाध्यक्ष कामरेड मिथिलेश कुमार, केंद्रीय उपाध्यक्ष कामरेड केदार प्रसाद आदि रहे।मुख्य अतिथि कॉमरेड एसएनपी श्रीवास्तव ने कहा कि आये दिन सुरक्षा कोटि एवं अन्य कोटियां के पदों को सरेंडर किया जा रहा है इस पर अविलंब रोक लगाई जाए। नए गाड़ियों ,नए रेल लाइनों, स्टेशनों ,नए मार्गों के विद्युतीकरण संचालन एवं रखरखाव और नए उपकरणों आदि के लिए ने पदों का सृजन बिना किसी मैचिंग सेविंग के अविलंब किया जाए। उन्होंने ने पुरानी पेंशन प...