लखीसराय, सितम्बर 1 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। पुरानी पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर मंगलवार को एनएमओपीएस (नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम) की जिला इकाई लखीसराय के आह्वान पर जिले के विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारियों ने अपने-अपने कार्यस्थल पर काला दिवस मनाया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पुरानी पेंशन की मांग को लेकर एनएमओपीएस ने मनाया काला दिवस, कर्मचारियों ने जताया विरोधकर्मचारियों का विरोध इस दौरान कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर तथा काला कपड़ा पहनकर नई पेंशन व्यवस्था के प्रति विरोध जताया। एनएमओपीएस जिला इकाई के पदाधिकारियों ने कहा कि एनपीएस और यूपीएस को तत्काल वापस लेकर पुरानी पेंशन योजना लागू की जानी चाहिए। कर्मचारियों ने कहा कि सरकारी कर्मी अपने सेवाकाल के दौरान पूरी निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ देश और राज्य की सेवा करते ह...