पुरानी पेंशन की मांग को निकाली तिरंगा रैली
गोंडा, अगस्त 20 -- गोण्डा, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पंचायती राज ग्रामीण सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी के नेतृत्व में सफाई कर्मचारियों ने तिरंगा रैली निकालकर पुरानी पेंशन बहाली की मांग उठाई। गांधी पार्क में हजारों कर्मचारियों ने जुटकर तिरंगा पगड़ी, गमछा और बैज धारण किया। देवमणि शुक्ला व अमीर अहमद ने कर्मचारियों को शपथ दिलाई। इसके बाद जीपीएस फोटो हाजिरी बंद करने समेत अन्य मांगों को लेकर रैली एलबीएस चौराहा,डीएम आवास होते हुए अंबेडकर चौराहा पहुंची। यहां राघवेंद्र तिवारी ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिलाध्यक्ष राघवेंद्र तिवारी ने कहा कि कर्मचारियों को भी जनप्रतिनिधियों की तरह पुरानी पेंशन मिलनी चाहिए। यह भी पढ़ें- Ghaziabad News: पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली आरती तिवारी ने संघर्ष जारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.