मऊ, अगस्त 21 -- मऊ, संवाददाता। नेशनल मूवमेंट फॉर ओल्ड पेंशन स्कीम के प्रस्ताव पर उत्तर प्रदेश में अटेवा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देशन में पुरानी पेंशन कि बहाली और टेट अनिवार्यता के विरोध में अटेवा मऊ के जिलाध्यक्ष नीरज राय के नेतृत्व में शुक्रवार को गगन भेदी नारों के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी। सोनीधापा के मैदान से निकलकर रोडवेज स्थित पंडित अलगु राय शास्त्री की प्रतिमा पर मल्यार्पण के बाद समाप्त हुई। अंत में कलक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। कार्यक्रम में अटेवा के मंडलीय मंत्री राजेश सिंह ने पुरानी पेंशन की पुनर्बहाली की मांग करते हुए आरटीई एक्ट लागू होने के पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टेट अनिवार्यता लागू करने को दु:खद बताया। यह भी पढ़ें- Etah News: पुरानी पेंशन बहाली तिरंगा यात्र...