अल्मोड़ा, अगस्त 27 -- अल्मोड़ा। एसएसजे परिसर में पुरानी पुस्तकें जमा करने के बाद ही छात्र-छात्राएं नए सेमेस्टर की किताबें ले सकेंगे। छात्रों के पुस्तकें जमा नहीं करने पर पुस्तकालय प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। एसएसजे परिसर में बीएससी व बीए पहले, तीसरे व पांचवे सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं को परिसर में स्थित एडी पंत केंद्रीय पुस्तकालय से दी जा रही हैं, लेकिन परिसर में सैकड़ों छात्र-छात्राएं ऐसे हैं। जिन्होंने अब तक पुरानी पुस्तकें जमा नहीं की हैं। इस कारण नए छात्रों को पुस्तकें नहीं मिल पा रही हैं। इससे छात्रों में भी नाराजगी है। पुस्तकालय प्रशासन ने आदेश जारी कर सभी छात्र-छात्राओं से निर्धारित समय के भीतर पुस्तकें जमा करने को कहा है। जारी आदेश के मुताबिक, अगर निर्धारित अवधि के भीतर पुस्तकें वापस नहीं की जाती हैं तो आगामी सेमेस्टर के लिए छात...