लखनऊ, अगस्त 2 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के करीब 20 हजार खाली पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच का प्रतिनिधि मण्डल माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी से मिला। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को बताया कि 16 सितंबर 2025 को जारी नई नियमावली से सात लाख से अधिक अभ्यर्थी प्रभावित हुए हैं। कई पुरानी शैक्षिक योग्यताओं को अचानक समाप्त कर दिया गया है। मंत्री ने मामले का परीक्षण कर उचित निर्णय लेने का आश्वासन दिया है। युवा मंच ने चेतावनी दी है कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रदेशव्यापी आंदोलन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- टीजीटी व पीजीटी के 20 हजार रिक्त पदों को भरने की मांग को लेकर युवा मंच का प्रतिनिधिमंडल शिक्षा राज्य मंत्री इस अवसर अधिवक्ता ...