प्रयागराज, जून 22 -- सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में प्रशिक्षित स्नातक (टीजीटी) और प्रवक्ता (पीजीटी) भर्ती पुरानी नियमावली से करने की मांग को लेकर पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर बेरोजगारों का आंदोलन सोमवार से फिर शुरू हो गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि प्रवक्ता भर्ती में बीएड अनिवार्य होने से लाखों नॉन-बीएड अभ्यर्थी भर्ती की रेस से बाहर हो गए हैं। सालों से तैयारी कर रहे और ओवरएज होने की कगार पर खड़े अभ्यर्थियों को पहले से कोई सूचना भी नहीं दी गई थी। लिहाजा आगामी भर्ती पुराने नियमों से ही की जाए ताकि नॉन-बीएड अभ्यर्थियों का अहित न हो। युवा मंच के प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह का कहना है कि जब तक पुरानी नियमावली से भर्ती का स्पष्ट आश्वासन नहीं मिलता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। यह भी पढ़ें- वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग अभ...