पुरानी नियमावली से भर्ती को तीसरे दिन दिया धरना
प्रयागराज, सितम्बर 2 -- पुरानी नियमावली एवं पुराने परीक्षा पैटर्न पर टीजीटी-पीजीटी 2026 के लगभग 20 हजार रिक्त पदों पर विज्ञापन जारी कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने बुधवार को तीसरे दिन पत्थर गिरजाघर स्थित धरनास्थल पर प्रदर्शन किया। हालांकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के साथ माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी की पांच सितंबर को होने वाली बैठक में अभ्यर्थियों की मांगों एवं छात्रहित से जुड़े मुद्दों पर चर्चा के प्रशासन के आश्वासन के बाद गुरुवार से शुरू होने वाले आमरण अनशन को पांच तक स्थगित कर दिया गया। धरना देने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, शिमला पटेल, कंचन सिंह, प्रवीण यादव, अभिषेक कुमार, रोशन कुमार, संतोष यादव, एलके चौधरी आदि शाामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.