प्रयागराज, जून 25 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में टीजीटी-पीजीटी के 20 हजार से अधिक पदों पर पुरानी नियमावली से भर्ती जारी कराने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने पत्थर गिरजाघर सिविल लाइंस स्थित धरनास्थल पर गुरुवार को चौथे दिन प्रदर्शन किया। आंदोलनकारियों ने अपर शिक्षा निदेशक (माध्यमिक) को तत्काल बर्खास्त करने तथा उनकी सम्पत्ति की सीबीआई जांच कराने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट-3 हीरालाल सैनी को सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह, प्रभाकर सिंह परिहार, अशोक कुमार पटेल, कुमार कौशल, शीतला प्रसाद ओझा, अमित तिवारी, अखिलेश वर्मा आदि शामिल रहे। यह भी पढ़ें- पुराने नियमों से भर्ती को तीसरे दिन दिया धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...