प्रयागराज, अगस्त 23 -- अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में पुरानी नियमावली के आधार पर टीजीटी-पीजीटी भर्ती कराने की मांग को लेकर युवा मंच ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक अभियान चलाया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मुख्यमंत्री कार्यालय, माध्यमिक शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, मुख्य सचिव सहित संबंधित अधिकारियों को टैग कर तत्काल पुरानी नियमावली बहाल करने की मांग की गई। प्रदेश अध्यक्ष अनिल सिंह ने कहा कि 20 हजार से अधिक पदों पर पुरानी नियमावली से शीघ्र विज्ञापन जारी किया जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...