गुड़गांव, मार्च 31 -- सोहना, संवाददाता। कस्बे में शहर चौकी पुलिस को एक लावारिस बैग मिला है, जिसमें हजारों रुपये की नकदी रखी हुई थी। यह बैग शहर के बिल्कुल बीचों-बीच स्थित पुरानी तहसील परिसर की पार्किंग में पड़ा हुआ मिला है। चौकी पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से बैग की जांच की और उसे तुरंत अपने सुरक्षित कब्जे में ले लिया है। बैग के अंदर से कोई भी ऐसा जरूरी दस्तावेज या पहचान पत्र नहीं मिला है जिससे उसके असली मालिक का आसानी से पता लगाया जा सके। पुलिस ने बैग और उसमें रखे रुपयों को सुरक्षित अपने पास रख लिया है और अब सोशल मीडिया के माध्यम से इस बैग के असली मालिक की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि यह बैग किसी आम यात्री का हो सकता है जो जल्दबाजी में गाड़ी में बैठते समय गलती से नीचे गिर गया होगा और मालिक को इसका पता ही नहीं चला।सुरक...