प्रयागराज, मई 2 -- प्रयागराज। जी-5 बिल्डिंग (सिटी साइड) में संचालित ट्रैफिक अकाउंट्स, गति शक्ति यूनिट और पब्लिक प्रासिक्यूटर कार्यालयों को नई जगहों पर शिफ्ट किया जाएगा। ट्रैफिक अकाउंट्स विभाग को पुराने ट्रैफिक कालोनी स्थित नवनिर्मित भवन में स्थानांतरित किया जाएगा, जो प्रयागराज डिवीजन कार्यालय के पास है। वहीं, गति शक्ति यूनिट को सूबेदारगंज के मनोरंजन गृह और एडीईएन-प्रथम कार्यालय में स्थान दिया गया है। यूएमआरकेएस के महामंत्री रूपम पांडेय ने इसे संगठन की मांग पूरी होने और बड़ी सफलता बताया है। यह भी पढ़ें- लखनऊ में भाजपा की नारी आक्रोश मशाल यात्रा कल, गंज में बदला रहेगा ट्रैफिक यह भी पढ़ें- निजीकरण किए जाने के प्रस्ताव के विरोध रोडवेज कर्मियों का धरना

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...