आजमगढ़, जून 15 -- आजमगढ़, संवाददाता। जिले में पुरानी जिला कारागार की भूमि पर कन्वेंशन सेंटर बनने के लिए कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान ने प्रस्ताव बनाकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भेजा है। विकास की दिशा में जनहित में उपयोग को लेकर प्रदेश सरकार की ओर किये गए इस सकारात्मक पहल से जनपदवासियों में उत्साह का माहौल है। प्रदेश के कारागार मंत्री दारा सिंह चौहान द्वारा उठाए गए प्रस्ताव को मुख्यमंत्री ने गंभीरता से लेते हुए इस भूमि के समुचित विकास के लिए आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए हैं। शहर के मध्य घनी आबादी के बीच पुरानी जेल की भूमि लंबे समय से चर्चा का विषय रही है। बुद्धिजीवियों एवं विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से समय-समय पर इस महत्वपूर्ण एवं ऐतिहासिक भूमि का उपयोग जनहित एवं जनोपयोगी परियोजनाओं के लिए किये जाने की मांग कर रहे थे। जनसामान्य ...