अलीगढ़, अप्रैल 16 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। नगर निगम द्वारा शहर की ट्रैफिक समस्या के समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की है। जल्द ही पुरानी चुंगी चौराहे पर लगने वाले जाम से शहरवासियों को निजात मिलेगा। यहां के ट्रैफिक मैनेजमेंट को सुधारने की कार्यवाही प्रारंभ कर दी गई है। पुरानी चुंगी फ्लाईओवर से एएमयू के सेनटरी गेट, जमालपुर एवं शमशाद मार्केट की ओर जाने वाले मार्ग पर प्रतिदिन लगने वाले जाम से आमजन को शीघ्र राहत दिलाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने गुरुवार को एसपी ट्रैफिक प्रवीण कुमार, अर्बन प्लानर एवं सिविल इंजीनियरों की संयुक्त टीम के साथ स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि चौराहे का भौगोलिक आकार अपेक्षाकृत छोटा होने के साथ-साथ सड़क के दोनों ओर फैले स्थाई एवं अस्थाई अतिक्रमण तथा अनावश्यक विद्युत पोल या...