नई दिल्ली, फरवरी 11 -- राजस्थान विधानसभा में बुधवार को पेश होने वाले राज्य बजट से ठीक एक दिन पहले सियासी पारा चढ़ गया है। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि पिछले दो वर्षों में की गई घोषणाओं का अधिकांश हिस्सा कागजों तक सीमित है। उन्होंने आगामी बजट को "विकास का दस्तावेज नहीं, बल्कि आंकड़ों का मायाजाल" करार दिया। एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए जूली ने सरकार के दावों का "रियलिटी चेक" पेश किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विज्ञापनों और प्रचार का शोर तो खूब है, लेकिन धरातल पर काम नगण्य है। जूली के अनुसार सरकार द्वारा अब तक कुल 2717 घोषणाएं की गईं, जिनमें से मात्र 754 कार्य पूर्ण हो पाए हैं। सबसे चिंताजनक तथ्य यह है कि 707 घोषणाएं यानी 26.02 प्रतिशत ऐसे प्रोजेक्ट हैं, जिन्हें दो साल बीत जाने के बावजूद छुआ त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.