मुजफ्फरपुर, मार्च 1 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने के पुरानी गुदरी साहू रोड में शनिवार की रात अर्जुन कुमार पर चाकू से हमला कर जख्मी कर दिया गया। सदर अस्पताल में उसका इलाज कराया गया। इस संबंध में छोटी कल्याणी कच्ची सराय रोड निवासी पीड़ित ने नगर थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस को बताया है कि वह आरोपित आकाश कुमार के घर पर कर्ज के रुपये मांगने गया था। इसी बीच आकाश और उसके भाई दीपक कुमार समेत परिवार के लोग गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा। हमलावरों ने चाकू, छूरे और रॉड से हमला कर जख्मी कर दिया। जब वह बेहोश होकर जमीन पर गिर गया तो आरोपितों ने गले से सोने की चेन और पॉकेट से दस हजार रुपये निकाल लिए। इधर, नगर पुलिस का कहना है कि मामले में एक आरोपी आकाश कुमार को पकड़ा गया है। वहीं, पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में पकड़े गए आरोपित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.