मुजफ्फरपुर, मार्च 22 -- मुजफ्फरपुर। चैत्र नवरात्र पर खत्री युवा मंच की ओर से माता की चौकी का आयोजन रविवार को पुरानी गुदरी स्थित एक विवाह भवन में किया गया। माता का भव्य शृंगार व छप्पन भोग लगाया गया। भजन संध्या में पटना एवं जमशेदपुर से आए कलाकारों ने भक्तिमय प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में नगर विधायक रंजन कुमार, बोचहां विधायक बेबी कुमारी, पूर्व मंत्री सुरेश कुमार शर्मा, पूर्व नगर विधायक विजेंद्र चौधरी, उप महापौर डॉ. मोनालिसा, विवेक कुमार, हरिमोहन चौधरी, डॉ. ममता रानी, खत्री युवा मंच के अध्यक्ष प्रणब भूषण, सचिव रमण टंडन आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.