मुजफ्फरपुर, मार्च 15 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। नगर थाने की पुलिस ने रविवार रात पुरानी गुदरी शौचालय गली में छापेमारी कर वारंटी मनोज कुमार महतो को गिरफ्तार किया। वह जुआ के एक केस में फरार चल रहा था। वर्ष 1996 में नगर थाने में दर्ज प्राथमिकी में मनोज को आरोपित बनाया गया था। उसके खिलाफ कोर्ट से एनबीडब्ल्यू वारंट जारी था। थानेदार अनोज कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश किया गया। वहीं, काजी मोहम्मदपुर थाने की पुलिस ने रविवार को आमगोला में छापेमारी कर मारपीट के मामले में 2013 से फरार चल रहे वारंटी मुकेश कुमार को दबोचा। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...