नई दिल्ली, जुलाई 5 -- अगर आपके पास पुरानी कार या बाइक है तो आपके लिए राहत की खबर है। बहुत से लोग गाड़ियों में E20 पेट्रोल (20% इथेनॉल और 80% पेट्रोल) डलवाने से डर रहे थे। अब देश की दिग्गज ऑटोमोबाइल कंपनियों और एक्सपर्ट्स ने यह डर पूरी तरह दूर कर दिया है। उन्होंने साफ कहा है कि यह नया ईंधन आपकी पुरानी गाड़ियों के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इंजन खराब होने, जंग लगने या कल-पुर्जे घिसने की बातें पूरी तरह अफवाह हैं। हाल ही में पेट्रोलियम, भारी उद्योग और सड़क परिवहन मंत्रालयों ने एक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इसमें मारुति सुजुकी, टोयोटा, हुंडई, हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस और बजाज जैसी कंपनियों ने ग्राहकों को सुरक्षा का पूरा भरोसा दिया।अंतरराष्ट्रीय मानकों पर हुआ है टेस्ट टोयोटा किर्लोस्कर मोटर के कंट्री हेड विक्रम गुलाटी ने अहम जानकारी साझा की। उन्होंन...