छपरा, फरवरी 5 -- सोनपुर। यातायात सुधार के नाम पर सोनपुर-हाजीपुर पुराने गंडक पुल पर चारपहिया वाहनों की एंट्री रोकने का फैसला पहले ही दिन सवालों के घेरे में आ गया। दिन में बैरियर लगाकर प्रशासन ने सख्ती दिखाई, लेकिन शाम होते-होते निगरानी गायब हो गई और पुल पर वही पुराना हाल लौट आया। शाम ढलते ही चारपहिया वाहन बेधड़क पुल पर दौड़ने लगे, जिससे कुछ ही देर में जाम की स्थिति बन गई। न तो पर्याप्त ट्रैफिक पुलिस दिखी और न ही वैकल्पिक मार्गों को लेकर कोई स्पष्ट सूचना, जिससे वाहन चालक असमंजस में पड़े रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिना ठोस तैयारी सिर्फ बैरियर लगाकर यातायात सुधार संभव नहीं है। अगर प्रशासन वाकई पुल को जाममुक्त बनाना चाहता है तो स्थायी निगरानी, पर्याप्त कर्मी और स्पष्ट व्यवस्था जरूरी है। हरिहरनाथ थानाध्यक्ष विमलेश कुमार सिंह ने बताया कि प...