रुडकी, मार्च 2 -- कलियर, संवाददाता। कलियर में पुरानी गंग नहर किनारे पुल के नीचे एक नवजात शिशु का भ्रूण बरामद हुआ। चादर में लपेटकर भ्रूण को पुल से नीचे फेंका गया था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कलियर पुरानी गंगनहर किनारे नीचे राहगीर ने एक गठरी पड़ी हुई देखी। लोगों ने इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब चादर की गठरी को खोला तो भीतर चादर में लिपटा हुआ भ्रूण नजर आया। पुलिस ने भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भिजवा दिया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.