रांची, अप्रैल 1 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के सरकारी स्कूलों में बुधवार से नए शैक्षणिक सत्र का आगाज हो गया। हालांकि, छात्र-छात्राओं को फिलहाल पुरानी किताबों से ही पढ़ाई करनी होगी। पहली से सातवीं कक्षा के परिणाम जारी होने के बाद छात्र-छात्राओं से उनकी पुरानी किताबें जमा करा ली गई थीं, जिन्हें अब नई कक्षा में बच्चों के बीच वितरित कर पठन-पाठन शुरू किया गया है। राज्य में नौवीं और दसवीं कक्षा की नई किताबें पहुंच चुकी हैं, लेकिन अब तक उनका वितरण शुरू नहीं हो पाया है। इसका मुख्य कारण आठवीं और नौवीं कक्षा के परीक्षा परिणामों में देरी होना है। परिणाम घोषित न होने की वजह से इन छात्र-छात्राओं के बीच पाठ्यपुस्तकों का वितरण रुका हुआ है।वहीं, अन्य कक्षाओं की पाठ्य पुस्तकें भी राज्य में पहुंचने लगी हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि 15 अप्रैल तक ये ...