गोरखपुर, फरवरी 27 -- कैंपियरगंज। थाना क्षेत्र के मछलीगांव में पुरानी कहासुनी को लेकर महिलाओं से मारपीट का मामला सामने आया है। शांति देवी ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मोहल्ले की एक महिला व उसके परिजनों ने लगातार गाली-गलौज व धमकी दी। थाने से लौटते समय मोदीगंज मार्ग पर इंद्रावती, सीमा व ज्ञानमती समेत अन्य लोगों ने रोककर मारपीट की। बाल पकड़कर खींचने और जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...