नई दिल्ली, सितम्बर 15 -- घर में TV बदलने के बाद या नया सेट-टॉप बॉक्स लगने पर पुराना रिमोट अक्सर किसी कोने में पड़ा रह जाता है। कई बार रिमोट काम करना बंद कर देता है और हम उसे सीधे कबाड़ समझकर फेंक देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि पुराना टीवी रिमोट पूरी तरह बेकार नहीं होता? इसके अंदर और बाहर मौजूद कई छोटे-छोटे पार्ट्स घर में अलग-अलग काम आ सकते हैं। इकॉनोमिक टाइम्स की रिपोर्ट में पुराने TV रिमोट को फेंकने के बजाय दोबारा इस्तेमाल करने के 4 आसान तरीके बताए गए हैं। इनमें पुराने रिमोट को बच्चों के लिए लर्निंग टूल बनाने से लेकर DIY इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोजेक्ट में इसके पार्ट्स इस्तेमाल करने तक के तरीके शामिल हैं। 1. पुराने रिमोट को Universal Remote की तरह करें इस्तेमाल अगर आपका पुराना रिमोट देखने में पुराना है लेकिन अभी भी काम करता है, तो उसे तुरं...