नई दिल्ली़, फरवरी 22 -- स्पोर्ट्स बाइक प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। कावासाकी निंजा 650 (Kawasaki Ninja 650) अब 27,000 रुपये के कैशबैक के साथ उपलब्ध है। कंपनी ने इस शानदार मिडिलवेट स्पोर्ट्स बाइक पर डिस्काउंट ऑफर बढ़ा दिया है, जो 28 फरवरी 2026 तक वैलिड रहेगा। निंजा 650 (Ninja 650) की एक्स-शोरूम कीमत पहले Rs.7.91 लाख थी। अब 27,000 रुपये के डिस्काउंट वाउचर के बाद इसकी प्रभावी कीमत घटकर करीब Rs.7.64 लाख (एक्स-शोरूम) हो गई है। यह डिस्काउंट वाउचर सीधे एक्स-शोरूम कीमत पर रिडीम किया जा सकता है, जिससे ग्राहकों को सीधा फायदा मिलता है। यह भी पढ़ें- नई मारुति ब्रेजा ने चौंकाया, टेस्टिंग के दौरान दिखा 6-स्पीड मैनुअल और नया इंजनकंपनी डिस्काउंट क्यों दे रही? कावासाकी (Kawasaki) ने हाल ही में 2026 मॉडल लॉन्च किया है। पुराने स्टॉक को क्लियर करने के ल...