गंगापार, दिसम्बर 29 -- कस्बा भारतगंज से सटे ऐतिहासिक महत्व वाले पुराना सागर तालाब में नाली का गंदा पानी बहाए जाने से स्थानीय लोगों में भारी रोष व्याप्त है। आस्था और श्रद्धा के इस प्रमुख केंद्र के साथ हो रहे इस कृत्य को लेकर लोगों ने इसे भावनाओं पर सीधा आघात बताया है। पुराना सागर तालाब के उत्तरी छोर पर प्राचीन काली माता मंदिर सहित अन्य देवी-देवताओं के मंदिर स्थापित हैं, जहां प्रतिदिन श्रद्धालु दर्शन-पूजन के लिए पहुंचते हैं। ऐसे पवित्र स्थल के समीप नाबदान का गंदा पानी तालाब में गिरने से न सिर्फ धार्मिक आस्था को ठेस पहुंच रही है, बल्कि पर्यावरण और जनस्वास्थ्य पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो गया है। स्थानीय लोगों ने शिकायत भी की लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...