देवघर, अप्रैल 1 -- देवघर,प्रतिनिधि। आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन भारत सरकार की एक महत्वाकांक्षी योजना है। जिसके अंतर्गत स्वास्थ्य व्यवस्था को डिजिटलाइज करना है। जिसमें भारत के सभी नागरिकों का आभा नंबर बनाना जाना है। जबकि सभी चिकित्सकों, नर्सेस, लैब टेक्निशियन का हेल्थ प्रोफेशनल रजिस्ट्री (एचपीआर), वहीं सभी स्वास्थ्य संस्थानों, प्रयोगशाला और फार्मेसी का हेल्थ फैसिलिटी रजिस्ट्री (एचएफआर) करना है। इसी कड़ी में 2 अप्रैल 2026 गुरुवार को पूर्वाह्न 11 बजे से टावर चौक स्थित पुराना सदर अस्पताल परिसर में स्वास्थ्य विभाग की तरफ से एक कैंप का आयोजन किया जाएगा। सिविल सर्जन एवं नोडल पदाधिकारी आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन की तरफ से ड्रग एसोसिएशन के अध्यक्ष को पूर्व में एचएफआर से संबंधित पत्राचार किया जा चुका है। ऐसे में जिले के जितने भी फार्मेसी हैं वे सभी आज...