देवघर, मई 23 -- देवघर,प्रतिनिधि पुराना सदर अस्पताल परिसर में आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत एक महिला सफाईकर्मी पर सरकारी आवास में अवैध कब्जा करने, बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा है। मामले को लेकर अस्पताल कर्मियों एवं कर्मचारी संघ के सदस्यों ने डीएस को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। आवेदन में जिक्र है कि आउटसोर्सिंग कंपनी में कार्यरत महिला सफाईकर्मी ने पुराना सदर अस्पताल स्थित सरकारी आवास का ताला तोड़ उसपर कब्जा कर लिया है और परिवार के साथ वहां रह रही है। जिक्र है कि बिना विभागीय अनुमति आवास में बिजली कनेक्शन का अवैध रूप से उपयोग किया जा रहा है। यह भी जिक्र है कि महिला सफाईकर्मी पति, पुत्र एवं अन्य लोगों को बुलाकर अस्पताल परिसर के आसपास के कमरों और आवासों में आने-जाने का काम करती है।

कर्मचारी संघ की चिंता आवेदन में कर्मचारी संघ कार्या...