अलीगढ़, मार्च 25 -- अलीगढ़, संवाददाता। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने के लिए पहले लागू किया गया वन-वे सिस्टम पूरी तरह फ्लॉप साबित हुआ है। हालात यह रहे कि जिन प्रमुख बाजारों और सड़कों पर वन-वे व्यवस्था लागू की गई थी, वहां यह सिर्फ कागजों तक सीमित रह गई। अब ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम एक बार फिर नए मार्गों पर वन-वे सिस्टम लागू करने की तैयारी कर रहा है, जिस पर लोगों ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं। पूर्व में गांधी आई से सेंटर प्वाइंट जाने वाले समद रोड, सेंटर प्वाइंट चौराहे से स्टेशन रोड, रेलवे रोड, महावीर गंज, फूल चौराहा, मामू भांजा जैसे शहर के व्यस्ततम इलाकों में वन-वे सिस्टम लागू किया गया था। लेकिन जमीनी हकीकत यह रही कि न तो इसका सख्ती से पालन कराया गया और न ही ट्रैफिक पुलिस इसे प्रभावी बना सकी। परिणामस्वरूप, यह व्यवस्था धीरे-धीरे पूरी तरह खत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.