नई दिल्ली, मई 28 -- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कांग्रेस नेता और लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की राजनीति का "पुराना रोग" एक बार फिर सामने आ गया है, जिसमें वह तथ्यों के बिना आरोप लगाकर भ्रम फैलाने की कोशिश करते हैं। मुख्यमंत्री ने Coempt Edu Teck Pvt. Ltd. को लेकर राहुल गांधी के आरोपों को राजनीतिक प्रोपेगेंडा बताया। सीएम रेखा ने कहा कि जिस कंपनी को लेकर राहुल गांधी सवाल उठा रहे हैं, उसी कंपनी को कांग्रेस शासित तेलंगाना और कर्नाटक में कई विश्वविद्यालयों और सरकारी संस्थानों ने काम दिया था। उन्होंने दावा किया कि तेलंगाना स्टेट हेल्थ यूनिवर्सिटी ने तो अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर कंपनी के काम की सराहना भी की है। यह भी पढ़ें- पहले जमानत रद्द, अब CBI की गिरफ्तारी. ट्विशा की सास गिरिब...